महासमुन्द

होलीफेथ स्कूल में वार्षिक खेलकूूद स्पर्धा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
13-Nov-2022 3:05 PM
होलीफेथ स्कूल में वार्षिक खेलकूूद स्पर्धा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 नवंबर।
महासमुंद स्थित द न्यू होलीफेथ स्कूल प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस सभी बच्चों को खेलों का अभ्यास कराया गया तथा द्वितीय दिवस खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शाला के चेयरमेन महेंद्र जैन ने मशाल जलाकर किया। इस अवसर पर शाला की प्राचार्य शर्वरी पींचा और उप प्राचार्य नीलम दुबे सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। इस स्पर्धा में स्कूल के सभी बच्चों ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्री प्राइमरी के नर्सरी कक्षा से साक्षी बघेल, पूरब साहू, सौम्या निषाद, दिव्यांश बघेल, अनिकेत साहू, देविका कनौजे ने प्रथम, एलकेजी से इशिका, हेयांश सिन्हा, पलक जैन, नीलेश साहू, कुमकुम मोंगरे, सूर्यकांत कहार ने प्रथम, यूकेजी से असरा फातिमा, शिवम साहू, डिंपी साहू, रूही कुमारी, सिद्धार्थ अग्रवाल, ऋषिका यादव, यक्षराज, यशस्वी, फैजान अली, विद्या पटेल, कृष कुर्रे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news