महासमुन्द

गौठानों को और अधिक बहुउपयोगी और बहुउद्देश्यीय कार्यस्थल के रूप में विकसित किया जाए-कलेक्टर
13-Nov-2022 6:55 PM
 गौठानों को और अधिक बहुउपयोगी और बहुउद्देश्यीय कार्यस्थल  के रूप में विकसित किया जाए-कलेक्टर

महासमुंद, 13 नवंबर। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने कृषि से जुड़े विभागों उद्यानकी, मत्स्य, पशुपालन, खाद्य आदि विभागों के जिला, ब्लॉक और मैदानी स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले भर के कामकाज की समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा इन विभागों के माध्यम से ग्रामीणों, किसानों के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

इसके लिए अधिकारी कर्मचारी जमीनी स्तर पर बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के साथ क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि जिले में सभी विभागों के प्रयासों से ही यहां के किसानों को लाभ प्राप्त हो रहा है और यहां के किसान पहले की अपेक्षा और आगे बढ़ रहे है। सीईओ जिला पंचायत एस आलोक ने गोधन न्याय योजना एवं अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की अब तक प्रगति के संबंध में बताया।

कलेक्टर निलेश कुमार ने कहा कि जिले में रबी मौसम में दलहन, तिलहन फसलों का रकबा बढ़ा है। धान खरीदी के कम्प्यूटर, टंकण,आंकड़ों की त्रुटि होने या जानकारी मिलने पर पूरी सतर्कता के साथ समय पर दुरुस्त की जाए। सीईओ जिला पंचायत एस आलोक ने गोधन न्याय योजना एवं अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की अब तक प्रगति के संबंध में बताया।

कलेक्टर निलेश कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान के बदले अन्य फसल लेने एवं वृक्षारोपण हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की गई है। कृषि विभाग के अधिकारी जिले केकिसानों की हर संभव मदद करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने अधिकारी कर्मचारी को जिले में धान के बदले अन्य फसले लेने के लिए किसानों को प्रेरित करने को कहा। जिले में आगामी रबी मौसम में दलहन, तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाए।

कलेक्टर ने जिले की गौठानों में खऱीदें गोबर और बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही वर्मी बिक्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप गौठानों को और अधिक बहुउपयोगी और बहुउद्देश्यीय कार्यस्थल के रूप में विकसित किया जाए। इससे और ज़्यादा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बैठक में प्रभारी उप संचालक कृषि अमित मोहंती, सहित पशुधन, उद्यानिकी अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी से बारी-बारी से गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना,धान खऱीदी आदि प्रगति की जानकारी ली। 

उन्होंने कहा कि जिले में मुर्गीपालन, बकरीपालन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने गौठानों में शेड बनाकर महिला स्व सहायता समूहों को लाभान्वित करें। पशुओं को वायरस या बीमारियों से सुरक्षा के लिए नियमित रूप से टीकाकरण कार्य कराए। पशुपालकों के अनुदान के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करें। दुग्ध उत्पादन में भी जिला आगे बढ रहा है। अब यहां के पशुपालक किसान दुग्ध से विभिन्न प्रकार के उत्पाद निर्मित कर बाजारों में बिक्री कर रहे है।

मत्स्य विभाग के अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा मत्स्य उत्पादकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कर मछली पालन करने वाले बीज उपलब्ध करानेए जिससे मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हो इसके लिए कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिले में उद्यानिकी के क्षेत्र में अच्छे कार्य किए जा रहे हंै। अब महासमुंद जिले के किसान फूलों और सब्जी की खेती कर अन्य राज्यों को भी भेज रहे हैं।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को एक साल से ज़्यादा अवधि हो गयी है। हितग्राहियों की खाते में राशि की किस्त भी आने लगी है। उन्होंने कहा कि  छूटे पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड के आधार पर  सत्यापन कर उन्हें लाभान्वित करने की कार्रवाई की जाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news