महासमुन्द

कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे आम आदमी पार्टी के केंद्रीय जोन पर्यवेक्षक
14-Nov-2022 3:17 PM
कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे आम आदमी पार्टी के केंद्रीय जोन पर्यवेक्षक

2023 के चुनावों में पार्टी छतीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 नवंबर।
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि कल रविवार को बसना विधानसभा के कार्यकत्र्ताओं की बैठक पिथौरा रेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी के दिल्ली से आये छ ग के सेंट्रल जोन प्रभारी शशिमोहन की उपस्थिति में  आहुत हुआ। जिसमें उन्होंने बसना विधानसभा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2023 के चुनावों में पार्टी, छतीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए कार्यकत्र्ता अभी से कमर कस लें।

उन्होंने आगे कहा कि बसना विधानसभा के कार्यकर्ताओं को विधानसभा के 276 गांवों में जन सम्पर्क अभियान में तेजी लाएं। कार्यकर्ताओं को जो ग्राम प्रोफाईल बुकलेट भरने का कार्य दिया गया है उसे जल्द से जल्द भरें। हर गांव से 20-20 कार्यकर्ताओं का संगठित एवं प्रशिक्षित टीम तैयार किया जाये। दिल्ली और पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए चलाए जा रहे केजरीवाल मॉडल को विधानसभा के गांव गांव तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में छ ग के कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, उसे जड़ से उखाड़ फेंकने का वक््त आ गया है। इस अवसर पर रायपुर शहर अध्यक्ष परमिंदर सिंह, व्यापार प्रकोष्ट पूर्व अध्यक्ष अभिषेक जैन,  पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर, बसना विधानसभा अध्यक्ष जयप्रकाश मीरी, संगठन मंत्री गोपाल दास वैष्णव, सचिव भुनेश्वर साहू, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष खिरोद पटेल, पिथौरा उपाध्यक्ष मुनूदाऊ सागर, सांकरा ब्लॉक अध्यक्ष टीकम राणा,  मीडिया प्रभारी योगेश राणा एवं अन्य आम आदमी पार्टी के सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news