महासमुन्द

सर्वधर्म समभाव का संदेश देने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
14-Nov-2022 3:33 PM
सर्वधर्म समभाव का संदेश देने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 नवंबर।
सर्वधर्म समभाव का संदेश देने हाई स्कूल मैदान से कल भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के चौक चौराहे पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस यात्रा में कांग्रेस नेताओं, समाज प्रमुख, विभिन्न संगठन के पदाधिकारी, महिलाएं  और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिंलाग ने राहुल गांधी की पदयात्रा के उद्धेश्य को जन जन तक पहुंचाने व नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो की थीम लेकर शहर में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा हाई स्कूल मैदान से निकलकर नगर का भ्रमण किया। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर सहित कांग्रेस नेता, सभी समाज प्रमुखों, विभिन्न संगठन के पदाधिकारी,  दूर दराज से आए महिलाएं और युवा बड़ी तादाद में शामिल हुए।

इसी बीच शास्त्री चौक पर शहीदों और गांधी चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। यात्रा अंबेडकर चौक पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया। जहां कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का माहौल बिगड़ रहा है। देश में कमर तोड़ महंगाई से आम जनजीवन को त्रासदी की और धकेल दिया है और आम आदमी का जीवन जीना दुश्वार हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो अभियान के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा निकाली।

इस यात्रा में जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सभापति बबलू  हरपाल,  सरला गोलू मदनकार, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, संजय शर्मा, खिलावन बघेल, गौरव चंद्राकर, राजू साहू, लता कैलाश चंद्राकर आदि शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news