महासमुन्द

युवा उत्सव 16 से
14-Nov-2022 3:37 PM
युवा उत्सव 16  से

सरायपाली, 14 नवंबर। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 नवंबर से स्थानीय शिशु मंदिर टाउन हॉल में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में भाग लेंने 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों को आयु संबंधी प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र पंजीयन हेतु अनिवार्य है।

उपरोक्त 18 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार को ही जिला स्तरीय युवा उत्सव भाग लेने की पात्रता होगी। पंजीयन हेतु खेल एवं युवा कल्याण के नोडलअधिकारी  हेमसागर केवट एवं सुश्री शुभ्रा डडसेना के मोबाइल नंबर 9926143905 - 9754879959 से संपर्क कर सकते है।

युवा वर्गो के लिये आयोजित होने वाली विधाओं में प्रमुख रूप से लोक नृत्य,लोक गीत,एकांकी नाटक (हिंदी भाषा छत्तीसगढ़ी भाषा ),शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी/ कर्नाटक शैली), सितार वादन,बांसुरी वादन,तबला वादन,वीणा वादन,हारमोनियम (शास्त्रीय वादन), गिटार (भारतीय पाश्चात्य  शैली),मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य),भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य ),कत्थक (शास्त्रीय नृत्य),कुचिपुड़ी (शास्त्री नित्य ),तात्कालिक भाषण,सुआ नृत्य,पंथी नृत्य,राउत नाचा,सरहुल बस्तरिया,लोक नृत्य, फुगड़ी,भंवरा,गणित और पारंपरिक वेशभूषा फूड फेस्टिवल चित्रकला वाद विवाद (तात्कालिक एवं समसामयिक विषय पर) क्विज निबंध (महिला एवं पुरुष) कबड्डी खो-खो (महिला एवं पुरुष)शामिल है.

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news