महासमुन्द
नि:शुल्क आयुर्वेद नाड़ी स्वेद शिविर गुरुवार को
15-Nov-2022 2:27 PM
महासमुंद, 15 नवंबर। प्रत्येक गुरुवार को आयुष विंग, जिला चिकित्सालय में सियान जतन क्लिनिक का आयोजन किया जाता है। जिसमें 60 वर्ष या उस से अधिक उम्र के रोगियों के लिए विशेष ओपीडी में नि:शुल्क उपचार, जांच और पंचकर्म किया जाता है। इसी कड़ी में आयुष विंग जिला चिकित्सालय महासमुंद में आगामी गुरुवार को नि:शुल्क नाड़ी स्वेद एक प्रकार की विशिष्ट सिकाई शिविर का आयोजन प्रात: नौ से एक बजे तक किया जाएगा।
इसमें 60वर्ष से अधिक आयु के लोग जिनके जोड़ों में दर्द है, घुटने, कंधे, कमर में दर्द है, वे इस शिविर का लाभ उठा सकते हंै। इस विशिष्ट चिकित्सा को लगातार तीन दिन अर्थात् 17, 18 वा 19 नवंबर को नि:शुल्क किया जाएगा। उपचार के लिए हितग्राही को अपना आधार कार्ड साथ में लाना होगा।
आयुष विंग, जिला चिकित्सालय महासमुंद में ही उपचार होगा।