महासमुन्द

किसान सत्याग्रह स्थल पर फिर से महादेव मंदिर निर्माण शुरू
15-Nov-2022 3:12 PM
किसान सत्याग्रह स्थल पर फिर से महादेव मंदिर निर्माण शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 नवंबर।
बीते 264 दिनों से तुमगांव हाईवे स्थित खैरझिटी, कौंवाझर, मालिडीह के सत्याग्रही किसानों ने सत्याग्रह स्थल पर फिर से महादेव मंदिर का निमाण शुरू कर दिया है। इस मंदिर को किसी ने तुड़वा दिया था और मूर्ति चोरी चली गई थी। उसके पुन: निर्माण के लिए बीते शनिवार को अपरान्ह 3.30 बजे राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जी पी चंद्राकर, जागेश्वर चंद्राकर, छन्नू साहू भी उपस्थित थे।  

मालूम हो कि तुमगांव हाइवे के पास स्थित खैरझिटी, कौंवाझर, मालिडीह के कृषि भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है। इस अखंड सत्याग्रह के 264 वें दिन धान कटाई की व्यस्तता के बाद भी लगभग 40 किसान, जवान, महिलाओं ने भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news