महासमुन्द

स्काउट्स एवं गाइड्स संघ का तीन दिनी कार्यक्रम विशाखापट्टनम में
15-Nov-2022 3:33 PM
स्काउट्स एवं गाइड्स संघ का तीन दिनी कार्यक्रम विशाखापट्टनम में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 नवंबर।
महासमुंद जिला स्काउट्स एवं गाइड्स का अंतरराज्यीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं प्रकृति अवलोकन हेतु महासमुंद जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ के जिला स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम 9 से 11 नवंबर तक विशाखापट्टनम आंध्रप्रदेश में आयोजित हुआ।

यह आयोजन स्काउटर्स गाइडर्स विनोद सेवनलाल चन्द्राकर राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, दाऊलाल चन्द्राकर जिला अध्यक्ष, येतराम साहू जिला मुख्य आयुक्त, एस चन्द्रसेन जिला आयुक्त गाइड, कमल लूनिया डी ओ सी स्काउट के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें महासमुंद जिले से लता वैष्णव, भीमसेन चन्द्राकर, रामकुमार नायक, विवेकानंद दास, हेमन्त कुमार चौधरी विखं सचिव लेखराम साहू, नरेश कुमार नायक, दिलीप निषाद, गिरीश पाढ़ी, पूर्णानन्द मिश्रा, जेनेबिबा तिर्की, सुकांति नायक, दीपिका देवांगन, विलास बाघ, सविता सुमन, उर्वशी नेताम, उर्मिला मिश्रा, चन्द्रकान्ता महिलवार, हरपाल इत्यादि वरिष्ठ स्काउटर्स गाइडर्स सम्मिलित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news