महासमुन्द
महासमुंद, 15 नवंबर। महासमुंद जिला इकाई छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति का गठन प्रांतीय अध्यक्ष कान्हा कौशिक प्रांतीय संरक्षक एवं सलाहकार रामेश्वर शर्मा, जागेश्वर प्रसाद जग्गू दादा प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास यदु के गरिमामय उपस्थिति में खल्लारी माता प्रांगण कोडार में साहित्यिक आयोजन के साथ किया गया।
समिति में उपाध्यक्ष के लिये हबीब खान समर बागबाहरा, पुरुषोत्तम छत्तीसगढिया बसना सरोज राज साव का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रांतीय सह सचिव डॉ. राजकुमार टंडन को महासमुंद जिला हेतु अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इसी प्रकार संगठन सचिव बंटी छत्तीसगढिया पिथौरा, यशवंत चौधरी सरायपाली, धनराज साहू बागबाहरा, सह सचिव नर्मदा दीवान, सुनील शुक्ला अधिवक्ता कार्यकारिणी सदस्य उत्तरा कुमार सिन्हा, मुरलीधर पटेल, प्रभुल्ल त्रिपाठी, गौतम दास मानिकपुरी, केतन साहू, मनोज यादव भावरिया, डिगेश्वर साहू अलकरहा, अनुराग द्विवेदी, श्लेष चंद्राकर, आदित्य नारायण पांडे, जगन्नाथ ध्रुव, माधव तिवारी बनाये गये।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के प्रांताध्यक्ष कान्हा कौशिक ने शपथ ग्रहण कराया।