महासमुन्द

महासमुंद केवी में स्काउट-गाइड का दो दिवसीय जम्बूरी कार्यक्रम
16-Nov-2022 3:51 PM
महासमुंद केवी में स्काउट-गाइड का दो दिवसीय जम्बूरी कार्यक्रम

महासमुंद, 16 नवंबर। केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में 14 नवंबर को भारत स्काउट गाइड के दो दिवसीय जम्बूरी कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय रायपुर संभाग के सहायक आयुक्त अशोक कुमार मिश्र एवं प्राचार्य अनूप अवस्थी ने स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर पुष्पार्पित कर किया।

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक कुमार मिश्र,सहायक आयुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, रायपुर संभाग उपस्थित थे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य अनूप अवस्थी ने की। इस कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त ने जम्बूरी कार्यक्रम की महत्ता पर विचार प्रकट करते हुए इनकी सार्थकता पर प्रकाश डाला और सभी को सद्भावना के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य श्री अनूप अवस्थी ने भी स्काउट-गाइड की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रायपुर संभाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से 117 बच्चों एवं 16 एस्कॉर्ट शिक्षक एवं स्काउट-गाइड के विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। इस दरम्यान चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता एवं संगीत वादन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट -गाइड रायपुर संभाग के जिला संगठन आयुक्त गुलाब आवडे, प्रमुख प्रशिक्षक तनवीर अहमद, अजय कुमार यादव, अनिल कुमार, के. वी. साई लीला,गीता सिंह एवं प्रतिमा सिंह, शिक्षक सुरेश कुमार सिंह, लोकेश सिंह, ओमप्रकाश चन्द्राकर, भूमिका एवं सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र कुमार चन्द्राकर एवं आभार प्रकट शिक्षक गुलाब आवडे ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news