धमतरी

भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक
20-Dec-2022 7:26 PM
भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 दिसंबर।
मोर आवास-मोर अधिकार कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास नही मिलने से पीडि़त गरीब परिवार जिन्हें भूपेश कका ने ठगा है ऐसे जन समस्या को जन मानस तक पहुंचाने एवं जन आंदोलन का रूप देने के लिए भाजपा मंडल मगरलोड के शक्ति केंद्र अमलीडीह के बूथ कुल्हाड़ीकोट में भाजपा मंडल मगरलोड का बैठक रखा गया था।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक  पिंकी शिवराज शाह, भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री एवं मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य खुबलाल धु्रव विशेष रुप से बैठक में उपस्थित रहे।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के संबंध में कार्य योजना तैयार की गई इस दौरान पंचायत स्तर पर प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई गई, इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में वक्ता के रूप में वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। 
जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने प्रदेश सरकार के विफलताओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के चलते गरीबों को आवास नहीं मिल पा रहा है ऐसे सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है। 

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भीखम सेन, पार्षद नरेश अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष खिलेश साहू , चित्रसेन प्रजापति,किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरंजय साहू ,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टिकम साहू, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, मन की बात संयोजक जीवराखन साहू , अशोक साहू, जनपद सदस्य हीरामन धु्रव, मीडिया प्रभारी देवराज देवांगन, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य नंदनी सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य राधा साहू, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू, पार्षद झमित सिन्हा, मंडल के मंत्री कविता यादव, शांति देवांगन, उर्वशी साहू, भारदा सरपंच गेंदा बाई, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बसंत साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा मंडल,नेमु निषाद, महामंत्री टीकेश्वर, मंत्री नोकेश्वर धु्रव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत धु्रव, गुलशन साहू कार्यालय प्रभारी, भूपेंद् साहू, गुलशन साहू, तामेश्वर साहू, कोमल दीवान, अश्वनी सिन्हा, मनोहर सिन्हा संतराम सिन्हा, बी आर. नाग, आदि श्रेष्ठ कार्यकरता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news