धमतरी

भगवान परशुराम की पालकी यात्रा का सर्व समाज ने किया स्वागत
19-May-2024 2:16 PM
 भगवान परशुराम की पालकी यात्रा का सर्व समाज ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 मई।
भगवान परशुराम जयंती की पालकी यात्रा, 13 मई शाम में  रिसाई माता मंदिर से निकाली गई। भगवान परशुराम जयंती की पालकी यात्रा में ब्राह्मण समाज के युवा साथी, प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन, तहसील से शामिल हुए। भगवान परशुराम जयंती की पालकी यात्रा का विभिन्न चौक चौराहों पर अन्य समाज के लोगों द्वारा माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। 

पालकी यात्रा में शामिल होने वाले ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों में गोपाल शर्मा, भूपेन्द्र मिश्रा, दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष, कर्मचारी मंच, सुशील मिश्रा, दीप शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, राजेंद्र श्रोति सूरज तिवारी, अशोक शास्त्री, बालेद्रपांडे, हुमन शास्त्री, महेश शास्त्री, पटवारी मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, संतोष तिवारी, नागेश पांडे, शुभांग मिश्रा ,महेंद्र पंडित, सजल शर्मा, प्रतीक चौबे, रोहिताश मिश्रा, पीयूष पांडे विक्रांत शर्मा, महिला मंच अध्यक्ष बरखा शर्मा, हेमलता शर्मा, प्रभा मिश्रा, राकेश तिवारी, आशा श्रोति, एनीमिश्रा परशुराम जयंती के जय घोष के नारे लगाते हैं भजन गाते हुए मकई चौक पर सर्व समाज आरती पर शामिल हुए। 

परशुराम जयंती की पालकी यात्रा का समापन मां विंध्यवासिनी मंदिर में हुआ। म्युनिसिपल स्कूल चौक पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यकर्ता द्वारा परशुराम जयंती पालकी यात्रा का पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news