धमतरी

दंतैल हाथी ने 2 मवेशियों पर किया हमला, 15 गांवों में अलर्ट
22-Dec-2022 1:31 PM
दंतैल हाथी ने 2 मवेशियों पर किया हमला, 15 गांवों में अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 धमतरी, 22 दिसंबर।
जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। दो दिन पहले ही एक दंतैल हाथी ने झाझरकेरा में एक किसान के कोठार में बंधे गाय और बैल को पटक कर मार डाला। इसके बाद से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों में भारी दहशत है।

पिछले पांच दिनों से एक दंतैल हाथी उत्तर सिंगपुर रेंज के साल्हेभाट, झाझरकेरा, देवगांव और भालुचुवा के जंगल में विचरण कर रहा हैं। हाथी की चिंघाड़ के चलते किसान अपने खेत-खलिहान भी नहीं जा पा रहे हैं। 

साल्हेभाट के किसान रोहित दास मानिकपुरी ने बताया कि दो दिन पहले ही दंतैल हाथी ने ग्राम झाझरकेरा में किसान विष्णु राम साहू के कोठार में बंधे एक गाय और बैल का शिकार कर लिया। हाथी ने उसे पटक कर मार डाला। इसके पहले झाझरकेरा में किसान गुलाब साहू, मुन्ना ध्रुव के खेत में उत्पात मचाया। यहां धान की फसल तथा थरहा को तहस-नहस कर दिया। किसान नारायण साहू की बाड़ी में केला फसल को नुकसान पहुंचाया। इस दंतैल के आतंक से पिछले 5 दिनों से ग्रामीणों में दहशत है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news