धमतरी

निगम ने 20 दुकानों को किया सील
02-Feb-2023 3:35 PM
निगम  ने 20 दुकानों को किया सील

धमतरी, 2 फरवरी। वित्तीय वर्ष-2022-23 के पहले तक शत-प्रतिशत वसूली के लक्ष्य को लेकर निगम प्रशासन के राजस्व विभाग की टीम बकायादारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक करीब 20 दुकानों को सील किया है।शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली नहीं होने से निगम की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। ऐसे में वित्तीय वर्ष-2022-23 तक अधिकारी-कर्मचारियों को हर हाल में शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत 35 बकायादारों का सूची बनाकर राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर के नेतृत्व में उनके घर और दुकान में दस्तक दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पिछले एक सप्ताह में निगम की टीम ने करीब 20 दुकानों को सील किया है। इसमें टीम के सदस्यों ने एकलव्य खेल परिसर के पीछे स्थित तीन दुकान, इतवारी बाजार स्थित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आबंटित 4 दुकान तथा हटकेशर वार्ड में 7 दुकानों को सील किया गया है। इसके अलावा भी अन्य बकायादारों के दुकानों को भी सील किया गया है।

बताया गया है कि हटकेशर वार्ड में दुकान सील करने के दौरान कुछ दुकानदार और एक जनप्रतिनिधि और टीम के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। ऐसे में निगम कर्मियों ने उन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एक फरवरी को निगम कमिश्नर से इस संबंध की जानकारी देने पहुंचे थे, लेकिन अधिकारी नहीं मिले।

वसूली एक नजर में
निगम प्रशासन को वित्तीय वर्ष-2021-22 के अलावा वर्ष-2022-23 को मिलाकर संपत्ति कर के रूप में 2 करोड़ 49 लाख 28 हजार, समेकित कर के रूप में एक करोड़ 39 लाख 36 हजार, जल कर के रूप में एक करोड़ 92 लाख 10 हजार, दुकानों का किराया करीब 85 लाख 72 हजार, यूजर चार्ज के रूप में 76 लाख 99 हजार रुपए की वसूली करना है। इस तरह कुल मिलाकर 7 करोड़ 83 लाख 97 हजार रुपए की वसूली हुई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news