महासमुन्द

करणी कृपा स्टील के विरोध में किसान सत्याग्रह का एक साल पूरा
26-Feb-2023 3:09 PM
करणी कृपा स्टील के विरोध में किसान सत्याग्रह का एक साल पूरा

खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के किसानों ने निकाली रैली

छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसानों का यह सबसे लंबा सत्याग्रह है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 फरवरी।
आंदोलन को एक साल एक दिन पूरे होने पर कल किसान सत्याग्रहियों ने जुलूस निकालकर भूपेश सरकार जागो, कोडार बांध बचाओ के नारे लगाए। इस जुलूस का समापन कल नया रायपुर में हुआ। जिसमें सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। मालूम हो कि तुमगांव के पास खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि, गरीबों का काबिल कास्त जमीन, वन भूमि,आदिवासी भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसान सत्याग्रह पर हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश में यह किसानों का सबसे लंबा सत्याग्रह है।

कल इस अखन्ड धरना सत्याग्रह को 1 वर्ष 1 दिन पूरा हुआ। कल निकाले गए जुलूस का नेतृत्व प्रदेश किसान नेता छन्नूलाल साहू, श्रीधर चंद्राकर, अशोक कश्यप, अलखराम साहू, अवधराम साहू, लोकेश्वर सेन, गणपति पटेल, बृजबिहारी साहू,डेविड चंद्राकर, रूप सिंह निषाद,दशरथ सिन्हा, डोमार सिंह ध्रुव, तुषार साहू, हेमसागर पटेल, उदयराम चंद्राकर, भागवत साहू, लीलाधर पटेल,बिषरू ध्रुव, धर्मेंद्र यादव, रामनाथ ढीढी, राधाबाई सिन्हा, डिगेश्वरी चंद्राकर,नीरा ध्रुव,सरपंच ठगन बाई सिन्हा, ननकुनिया पारधी,श्यामबाई ध्रुव, खेमीन साहू आदि ने किया।

गांव-गांव के चौराहों में सभा हुई किसानों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया। अखन्ड धरना सत्याग्रह के 1 वर्ष पूरा होने के तत्वावधान में किसान मजदूर किसान जोड़ो रथयात्रा के साथ-साथ ही 4 गांव में जुलूस निकाला गया। जुलूस खैरझिटी के राम जानकी मंदिर प्रांगण में शाम 5 बजे समापन के साथ सभा हुई। जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे शामिल थे।

अन्य अतिथियों में किसान मोर्चा के संस्थापक राज्य आंदोलनकारी जी पी चंद्राकर, प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर,छन्नूलाल साहू, श्रीधर चंद्राकर,डा.पंचराम सोनी,अशोक ताम्रकार, गिरधारी सिंह ठाकुर,अशोक कश्यप, गोवर्धन वर्मा,गणपति पटेल,ब्रिज बिहारी साहू,अशोक शर्मा,लोकेश्वर सेन,रूपसिंग निषाद,विमल ताम्रकार,डेविड चंद्राकर,दशरथ लाल सिन्हा,उदयराम चंद्राकर,डोमार सिंह ध्रव,मुनु बाई पटेल,डिगेश्वरी चंद्राकर,राधाबाई सिन्हा,नीरा ध्रुव,ननकुनिया पारधी सहित हजारों हजार किसान शामिल होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news