रायपुर

माथुर-साव भानसोज में सुनी मन की बात
30-Apr-2023 3:10 PM
माथुर-साव भानसोज में सुनी मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के च्मन की बातज् की 100वीं कड़ी ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों के साथ सुनने का कार्यक्रम बनाया । पार्टी ने 10 हजार बूथों में सुने जाने का दावा किया है ।

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अध्यक्ष अरुण साव ने  रायपुर ग्रामीण जिले के भानसोज में सुना।  इस मौके पर वोटर्स,कार्यकर्ताओं कि सम्मान भी किया गया ।

भाठागांव में वरिष्ठ नेता  बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत डीडी नगर मंडल आलेख मंदिर में।प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने देवेंद्रनगर ब्रिज पर, महामंत्री केदार कश्यप

रेमावंड में । नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ग्राम सेमरा नवागढ़ मंडल जांजगी।राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा  माना बस्ती, माना मंडल, बूथ क्रमांक 242  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक ने बिल्हा में मन की बात सुनी।कार्यकर्ताओ को संबोधित किया । रामचंद्रपुर जनपद पंचायत के ग्राम- बाहरचुरा बुथ क्रमांक 60 में   रामविचार नेताम  ने मोदी को सुना।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय आरंग  में, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह रामानुजगंज मंडल, सांसद गोमती साय फरसाबहार मंडल के मंडरबहार, सांसद गुहाराम अजगल्ले डभरा मंडल, सांसद संतोष पाण्डेय डोंगरगाँव मंडल के अर्जुनी, सांसद विजय बघेल पाटन दक्षिण मंडल, मंडल के सुंदर नगर, सांसद चुन्नीलाल साहू कोमाखान मंडल के ग्राम टेमरी, सांसद मोहन मंडावी काँकेर ग्रामीण मंडल के दशपुर और सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय दुर्ग शहर मंडल के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगीं।

 

इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के ग्राम फरहाद,, पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर बरपाली मंडल, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले पथरिया मंडल के ग्राम अमोरा, पूर्व मंत्री व मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर सिर्री मंडल,, विधायक शिवरतन शर्मा निपनिया मंडल के कोदवा, विधायक रजनीश सिंह बेलतरा मध्य मंडल के पाँवसरा, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी जयरामनगर मंडल के ग्राम देवरी खुर्द, विधायक व रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह अकलतरा ग्रामीण मंडल के ग्राम साकर, विधायक डमरूधर पुजारी झागरपारा मंडल के ग्राम ज्ञानमुड़ा, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू धमतरी शहर मंडल के शीतलापारा वार्ड में उपस्थित रहकर च्मन की बातज् सुना।

देउर गांव के सफाई अभियान को सराहा मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 100वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के देउर गांव की एक स्व सहायता महिला समूह के स्वच्छता अभियान का उल्लेख किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि देउर गांव की महिलाएं एक स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। इस समूह की सभी महिलाएं मिलकर सडक़ों, चौराहों और मंदिरों की सफाई करती हैं। पीएम मोदी ने गांव के ग्रामीण और बुजुर्ग महिलाओं की सक्रियता की सराहना की। यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने मन की बात में देउर गांव की इस महिला स्वयं सहायता समूह का प्रशंसा की है। इससे पहले पीएम मोदी ने अक्टूबर माह 2021 में भी इस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का जिक्र किया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news