धमतरी

कुरुद क्षेत्र में युकां की भारत जोड़ो यात्रा जारी
19-Jun-2023 5:57 PM
कुरुद क्षेत्र में युकां की  भारत जोड़ो यात्रा जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 19 जून। राहुल गांधी के जन्मदिन पर कुरूद विस युकां अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में चार दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें युकांई अपने नेता राहुल गांधी का संदेश आम लोगों तक पहुंचाकर उन्हें मोदी सरकार की नाकामियों से उपजी बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दों की जानकारी दे रहे हैं।

कुरूद विधानसभा में 16 से 19 जून तक चलने वाली भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत कुरूद से किया गया। दूसरे दिन पदयात्रा उप तहसील सिर्री पहुंची। जहां शहीद वीरनारायण सिंह चौक में युकां अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि नफरतजीवियों द्वारा जानबूझकर कर बढ़ाई जा रही नफऱत को कम कर देशभर में मोहब्बत को बढ़ावा देने राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। जिसका सकारात्मक असर देशवासियों पर पड़ा। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए कुरूद विधानसभा में भी भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है। जिससे हम लोगों के बीच जाकर नफरत के खिलाफ प्यार और करुणा का संदेश दे रहे हैं।

रविवार को तीसरे दिन की पदयात्रा भखारा ब्लॉक के ग्राम चिरपोटी से प्रारंभ हुई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष लिली श्रीवास, विधानसभा उपाध्यक्ष महिम शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष डुमेश साहू वरिष्ठ कांग्रेसी सुखित ध्रुव, चंद्रहास श्रीवास, भारतभूषण, योगेश साहू, विरेंद्र, लिनेंद्र देवांगन, कमलेश टंडन, भूपेंद्र साहू, नेतराम, सोमप्रकाश, योगेंद्र, फिनेश साहू, शोभाराम देवांगन, सुबोध झा, आशाराम तारक, हरी पटेल, खोमेश्वर साहू, मुकेश्वरी, दामिनी, गूंजा, ईशा तारक, कल्पना ध्रुव, दुर्गा देवांगन, नेहा साहू, निधि श्रीवास, पवन सिन्हा, भुनेश्वर यादव आदि शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news