धमतरी

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ने किया योग एवं जुम्बा का आयोजन
20-Jun-2023 4:10 PM
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ने किया योग एवं जुम्बा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 20 जून। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया धमतरी इकाई द्वारा योग एवं जुम्बा का आयोजन किया गया। आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. दिनेश नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सीपीसी परविन्दर गिल के नेतृत्व में शहर के मकई गार्डन में आयोजित इस शिविर में 70 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए चेयरमेन योगेश गुप्ता ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए आरोग्य स्वास्थ्य अमूल्य सम्पत्ति है और स्वस्थ रहने के लिए योग प्राणायाम सहज सरल सर्वोत्तम विधा है। उपस्थित लोगों को परमिन्दर गिल और गीता सिन्हा द्वारा योग कराया गया। डॉ. भूपेन्द्र सोनी द्वारा मंत्रोच्चार सहित योग निद्रा कराया गया। संस्था की वरिष्ठ सदस्य काजल मुंजवानी ने संगीत की धुन पर जुम्बा का अभ्यास कराया।

वरिष्ठ सदस्य हुकुमचन्द जैन एवं मनीष चन्द्राकर ने बताया कि आज के भौतिकवादी जीवनशैली में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदयाघात, तनाव, अनिद्रा जैसी समस्याओं से बचने के लिए योग प्राणायाम एवं शारीरिक व्यायाम समय की माँग है। माँ भारती फिजिकल ट्रेनिंग स्कूल रूद्री के पीताम्बर नन्देश्वर, देवेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र साहू, पी.एल. साहू उनके छात्रगण एवं विभिन्न गणमान्य नागरिकों की इस आयोजन में स्वस्फूर्त भागीदारी सराहनीय रही ।

वरिष्ठ सदस्य रमेश देव एवं व्यंकटेश्वर साहू के अनुसार इस आयोजन को सफल बनाने में सुबोध महावर, रमेश मिन्नी, पीसी चौधरी, दीपमाला साहू, नवीन साहू, तिलक सोनकर, राहुल गुप्ता, धनंजय सोनकर, हर्ष साहू, वैदिक सोनकर, उर्षिता सोनकर, रुचि साहू, खुशी साहू ,सुदर्शन गुप्ता, डोमन साहू, पंकज आहूजा, प्रिया, रोशनी सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news