धमतरी

विश्व को जोडऩे का काम कर रहा योग- श्रवण मरकाम
21-Jun-2023 2:53 PM
विश्व को जोडऩे का काम कर  रहा योग- श्रवण मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 जून। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगरी थाना परिसर में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल होकर पुलिस अधिकारियों के साथ पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने योग किया।

पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने कहा कि योग ने विश्व में एक पहचान बनाई है। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था, उस समय 175 देशों ने इसका समर्थन किया था। प्रधानमंत्री कार्यकाल का 9 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के रूप में जाना जाता है।

उसी तरह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भी 9 साल पूरे हुए हैं। आज अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया जैसे विभिन्न देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। सबसे खुशी की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस मना रहे हैं।

श्री मरकाम ने कहा कि योग केवल दिल दिमाग को जोडऩे का काम नहीं करती है, बल्कि विश्व को जोडऩे का काम करती है। वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को हम योग के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कि योग, भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा विश्व को प्रदान किया गया एक बहुमूल्य उपहार है, जो शरीर एवं मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग कर स्वस्थ रहें, निरोग रहे और राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news