सूरजपुर

योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है- अजय
22-Jun-2023 7:51 PM
योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है- अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
प्रतापपुर, 22 जून।
9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को हायर सेकेंडरी श्यामनगर में संकुल स्तरीय योग दिवस संपन्न हुआ, जिसमें समस्त स्टाफ और स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक साथ योगाभ्यास किया। राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने योगाभ्यास कराया और नियमित योगाभ्यास के लिए संकल्प दिलाया।

शासकीय उ. मा. वि. श्यामनगर के प्रांगण में प्राथमिक शाला श्यामनगर, प्राथमिक शाला मदनपुर, प्राथमिक शाला तेंदुडांड़, पूर्व माध्यमिक शाला श्यामनगर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामनगर के स्टाफ एक साथ प्रोटोकॉल अनुरूप योगाभ्यास किये। योगाभ्यास प्रात:काल प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुआ। 

योग शिक्षक अजय चतुर्वेदी ने योगाभ्यास कराया गया और प्रतिदिन योग करने के लिए सभी को संकल्प दिलाया। योग शिक्षक ने योगाभ्यास के लिए सावधानियां बताते हुए कहा कि योग अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। और मन की एकाग्रता बढ़ती है। योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है, इसलिए हम अपने जीवन में योग को जोड़ें और रोग दूर भगाएं। योग केवल कसरत ही नहीं बल्कि यह एक ऊर्जा के रूप में काम करता है। इसलिए कहा भी जाता है करें योग, रहें निरोग। 

प्राचार्य प्रदीप कुमार जायसवाल ने नियमित योग करने हेतु आह्वान करते हुए कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है।  स्वस्थ मन और स्वस्थ तन दोनों को तंदुरुस्त रहने के लिए नियमित योग जरूर करें। 

योगाभ्यास में शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय श्यामनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार जायसवाल, व्याख्याता लीलाधर नायक, अजय पटवा, विवेक एक्का,  प्रियंका साहू, दीप्ति एक्का, शषि पटवा, अंजना कुजूर, प्रधान पाठक जानकी प्रसाद यादव, प्रधान पाठक ओम प्रकाश पांडे प्रधान, पाठक डी.आर. नाग प्रधान, दुर्गावती, हरिप्रसाद पांडे और जन शिक्षक संतोष कुमार जायसवाल उपस्थित थे। योग के बाद सभी को गुड़ और चना का स्वल्पाहार दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news