सूरजपुर

कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है-रामसेवक
15-Jul-2023 8:07 PM
कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है-रामसेवक

  भाजपाइयों ने एसडीएम कार्यालय घेरा   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,15 जुलाई।
भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के आह्वान पर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने के बाद पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में एवं प्रदेश मंत्री भाजपा परमेश्वरी राजवाड़े की उपस्थिति में भाजपा मंडल प्रतापपुर,जरही, वाड्रफनगर एवं रघुनाथ नगर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय एसडीएम कार्यालय के गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया एवं समुचित कार्रवाई के लिए तहसीलदार प्रतापपुर को  ज्ञापन सौंपा।

प्रतापपुर विधानसभा के पूर्व विधायक व प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में एसडीएम कार्यालय प्रतापपुर के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के किसानों एवं युवाओं के साथ धरना प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। 

धरना प्रदर्शन में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गरीबों को मिलने वाला खाद-बीज की परेशानी जहां हो रही है,वहीं नकली खाद बीज क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी है तथा कांग्रेस के सरकार में न सही तरीके से रोड न सही तरीके से विकास कार्य हो पाए। चुनाव का समय बचा हुआ है तो आनन-फानन में भ्रष्टाचार करते हुए सडक़ निर्माण कराई जा रही है वहीं इनके करीबी लोग क्षेत्र में अत्याचार मचाए हुए हैं। 

धरना प्रदर्शन में परमेश्वरी राजवाड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर एवं मंडल जरही की ओर से भारी समस्याओं को लेकर किसानों को आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों द्वारा गोबर कंपोस्ट खाद के नाम पर  जबरन एवं गुणवत्ता विहीन  गोबर खाद किसानों को दिया जाने से किसानों में अत्याधिक आक्रोश फैला हुआ है।

धरना प्रदर्शन को विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बलरामपुर शकुंतला पोर्ते,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी, मंडल अध्यक्ष जरही राजकुमार गुप्ता, आजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष थउलाराम,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह,पूरन राजवाड़े,मंडल मंत्री प्रवीण दुबे,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोपाल शरण सिंह,लाल साय पावले, जनपद सदस्य वाडफनगर राजू उईके  मंडल उपाध्यक्ष सुनील पटेल एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के उपरांत एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news