महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 जुलाई। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग, सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन चौकी टूहलू थाना कोमाखान के ग्राम पलसीपानी में किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद के अलावा कबड्डी, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीणों को सम्मानित किया गया।
रविवार को चौकी टूहलू थाना कोमाखान के ग्राम पलसीपानी में उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे, एसडीओपी महासमुंद, बागबाहरा मंजुलता बाज, एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी, एसडीओपी पिथौरा प्रेम लाल साहू, एसडीओपी यातायात राजेश देवांगन,रक्षित निरक्षित महासमुंद नितीश आर नायर शामिल हुए। थाना प्रभारी बागबाहरा महेश साहू, तेंदुकोना प्रभारी राणा सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी खल्लारी उमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी कोमाखान राम अवतार पटेल, चौकी टूहलू प्रभारी विनोद नेताम व पुलिस स्टाफ ने ग्रामीणों के बीच जाकर नक्सल उन्मूलन के तहत मुख्यधारा से जुडऩे, नक्सलियों का साथ ना देने, शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
सभी अफसरों ने पुलिस को बेहतर बनाने के लिए युवा पीढ़ी को प्रोसाहित किया और कहा कि गांव में कि समस्याओं पर बिना संकोच के पुलिस को सूचना दें। ग्रामीणों में उत्साहवर्धन एवं पुलिस जनता के मध्य जुड़ाव हेतु खेलकूद का आयोजन किया गया। महिलाओं के कुर्सी दौड़ में प्रथम चंपी बाई, दूसरा पंपा बाई रही। जिसे ईनाम में साड़ी दिया गया। पुरुष कबड्डी में ग्राम कछारडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान पल्सीपानी रहा जिसे चैंपियन ट्राफी एवं जर्सी प्रदाय किया गया। खेल विजेताओं को ट्राफी एवं इनाम का वितरण किया गया। इसके अलावा जरूरतमंदों को साड़ी, मच्छरदानी, गमछा खेल एवम् बच्चों को पेन कापी व अन्य सामग्री वितरण किया गया। इस दौरान गांव में अफवाहों को लेकर भी जानकारी दी गयी साथ ही साथ महिलाओं एवं बच्चों को पास्को एक्ट साइबर क्राइम, बैंक फ्रॉड, यातायात नियम, अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई। साथ ही किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने थाने का मोबाइल नंबर दिया गया। इस दौरान डायल 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में गांव के महिला पुरुष एवं बच्चे व गांव के प्रमुख लोग, पलसीपानी सरपंच सस्पति कुशल मांझी, दिबा राम ठाकुर, संतोष यादव, शंकर यादव,पलसीपानी डॉक्टर सेवा राम पांडे, सेवा राम साहू, रायधर बरिहा,आसमतीन बाई, खेजी बाई, रोशनी बाई, गौरी बाई, राजकुमारी बाई, प्रतिमा मांझी, कांती बरिहा, वेदिका ठाकुर, लक्ष्मी मांझी, सोमरी बाई समस्त ग्राम पलसीपानी ग्रामवासी उपस्थित थे।