सूरजपुर

लाल संतोष सिंह प्रतापपुर विधानसभा के संयोजक बने
17-Jul-2023 8:19 PM
लाल संतोष सिंह प्रतापपुर विधानसभा के संयोजक बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,17 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी  छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर लाल संतोष सिंह को प्रतापपुर विधानसभा का संयोजक बनाया गया है. इस खबर से प्रतापपुर विधानसभा के कार्यकर्ता  उत्साहित हैं।

भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर के ग्राम मदन नगर निवासी लाल संतोष सिंह ग्राम पंचायत से अपने राजनीतिक सफर प्रारंभ कर जिला और प्रदेश की राजनीति में अपनी गहरी पैठ जमा चुके हैं। अपने राजनीतिक सूझबूझ और निर्भीक कार्यशैली से युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

वे जनपद सदस्य जनपद उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सरगुजा के संचालक समिति के सदस्य एवं बैंक के उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ समय-समय पर पार्टी द्वारा दी गई विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर का दायित्व निभा रहे हैं।

लाल संतोष सिंह को विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रतापपुर विधानसभा का संयोजक बनाए जाने से विधानसभा के प्रतापपुर जरही वार्डरफ नगर एवं रघुनाथ नगर चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

लाल संतोष सिंह ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा। भारतीय जनता पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साह से कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में प्रतापपुर विधानसभा में भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news