धमतरी

रवि ठाकुर का निष्कासन रद्द कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
19-Jul-2023 3:27 PM
रवि ठाकुर का निष्कासन रद्द  कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 जुलाई।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष रवि ठाकुर का निष्कासन रद्द कर दिया गया है विगत 10 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सप्त गिरी उल्का के धमतरी आगमन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष से कहा सुनी के चलते रवि ठाकुर को पार्टी से 6 वर्षों के लिये निष्कासित कर दिया गया था। 

रवि ठाकुर द्वारा अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में सदैव कांग्रेस पार्टी के विचार धारा के अनुरूप कार्य करने की बात प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज व प्रदेश महामंत्री रवि घोष सहित अन्य पदाधिकारियों से कहे जाने पर उनका 6 वर्ष का निष्कासन रद्द करते हुए पुन: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन में प्रवेश दिया गया है।

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रवि ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी में वापसी पर प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज,आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष सन्त नेताम,प्रदेश महामंत्री रवि घोष,प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल,जिला संगठन प्रभारी बीरेश ठाकुर,पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम,पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा,नि:शक्त जन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी व अन्य नेताओं का आभार माना है।रवि ठाकुर के निष्कासन रद्द होने पर वरिष्ठ कांग्रेसी राम प्रसाद मरकाम,जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, ब्लाक अध्यक्ष डिहू राम साहू,चांदन बाफना,राजेश साहू, हेमंत देवांगन,गोपी कृष्ण लाहौरिया, भरत निर्मलकर, सचिन भंसाली,नदीम अली,युवा अध्यक्ष सोनू चौहान, पिंकी यदु आदि ने हर्ष जताया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news