धमतरी

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत
19-Jul-2023 3:44 PM
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 19 जुलाई। बस्तर सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात प्रथम धमतरी आगमन पर भारी वर्षा के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह काम नहीं हुआ और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का आतिशबाजी, फूल-माला से भव्य स्वागत किया गया।

 स्वागत के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को हरेली पर्व की बधाई देते हुए नीम की पत्ती भेंट की।

इस दौरान धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लक्ष्मी ध्रुव, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग राजकुमारी दीवान, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, पूर्व विधायक सिहावा अंबिका मरकाम, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, मदन मोहन खंडेलवाल गोपाल प्रसाद शर्मा, हरमिनदर छाबड़ा, अशरफ रोकडिया, विजय प्रकाश जैन, मोहित देवांगन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news