रायपुर

कलेक्टर कार्यालय का घेराव
19-Jul-2023 4:31 PM
कलेक्टर कार्यालय का घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जुलाई।
शहर जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ मोर्चा खोला है। भाजपा के जवाहर नगर मंडल में कांग्रेस विधायक के निष्क्रियता और विकास कार्यो की अनदेखी और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, कांग्रेस के घोटलों, भूमाफियाओं को राजनैतिक संरक्षण देने  के विरोध में भाजपा मंडल के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

भाजपा के इस जंगीय प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, केदार कश्यप, निलेश ठोकने, जयंती पटेल और मंडल कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने कलेक्टोरेट चौक के पास ही रोक लिया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताऔं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। 

भाजपा ने उत्तर विधानसभा विधायक पर अपराधिक तत्वों को संरक्षण देने, सरकारी संपत्ति का दुरूपयोग करने और का अरोप लगाया है। गृह निर्माण मंडल में 200 करोड़ के घोटाला करने के खिलाफ लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news