सूरजपुर

जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति का वार्षिक उत्सव
20-Jul-2023 7:41 PM
जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति का वार्षिक उत्सव

बिश्रामपुर,20 जुलाई। श्री जगन्नाथ सेवा समिति विश्रामपुर के द्वारा बुधवार को विधि विधान से वार्षिक उत्सव संपन्न किया। वार्षिक उत्सव पूजन मंदिर के मुख्य पुजारी एस मिश्रा के द्वारा पारंपरिक अनुष्ठान एवं होम हवन के साथ पूजा अर्चना कर अनुष्ठान संपन्न किया गया। 

वार्षिक उत्सव अनुष्ठान पूजन दोपहर से मंदिर प्रांगण में चलता रहा, तत्पश्चात संध्याकाल आरती के पश्चात भोग प्रसाद वितरण कर हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव संपन्न किया गया। वार्षिक उत्सव अनुष्ठान के दौरान मुख्य यजमान के रूप में प्रदीप त्रिपाठी, संजय पंडा एवं संगीता पंडा मुख्य रूप से शामिल रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक अशोक सवाई, अध्यक्ष विशाल स्वाई, सचिव प्रभाकर स्वाई,कोषाध्यक्ष अलंकार नायक, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, सह सचिव अक्षय साहू, वरिष्ठ सदस्य बीसी पात्रो, सेनापति प्रधान, एल सी त्रिपाठी, निराकार नायक एवं महिलाओं में दीप्ति स्वाई, रीता त्रिपाठी, प्रभासिनी नायक, ममता सेठी, नर्मदा आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news