सारंगढ़-बिलाईगढ़

शंखनाद रैली से भाजपा ने किया कांग्रेस पर वार
22-Jul-2023 2:48 PM
शंखनाद रैली से भाजपा ने किया कांग्रेस पर वार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय विषयों पर धरना प्रदर्शन एवं शंखनाद रैली आयोजित की गई थी, जिसमें भाजपा के सभी सातों मंडलों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए। 

जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई व्यवसायिक परिसर में भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ के द्वारा विधानसभा स्तरीय शंखनाद रैली का आयोजन किया गया था।  उक्त आयोजन जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर महासमुंद क्षेत्र के पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चंदु लाल साहू शामिल हुए।

शंखनाद रैली में भाजपा नेताओं ने मंच के माध्यम से स्थानीय विधायक उत्तरी जांगडे पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश पदाधिकारी गण, जिला पदाधिकारीगण और पुर्व विधायक गणों की उपस्थिति रही।

महिला समितियों का नहीं हो रहा भुगतान- सुभाष जालान

सारंगढ़ जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कांग्रेस सरकार को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि इस सरकार से आमजन त्रस्त है। गंगा जल की झुठी कसम खाने वाली यह सरकार ने अपने ही कार्यकाल में प्रारंभ किये जाने वाले योजनाओं के अंर्तगत कार्य करने वाले महिला समितियों को भी नही बख्शा। वर्मी कम्पोस्ट बनाने वाली महिला समितियों की महिलाओं के भुगतान को भी इस सरकार में रोक कर रखा गया है।

हॉस्पिटल और सडक़ का अता पता नहीं

 के राबाई पूर्व विधायक द्वारा उत्तरी जांगडे पर आरोपो की बौछार की गई। मंच से उद्बोधन के दौरान पुर्व विधायक केरा बाई मनहर ने उत्तरी जांगड़े को क्षेत्र की निष्क्रिय विधायक करार दिया तथा क्षेत्र में हॉस्पीटल और बदहाल सडक़ के विषय में स्थानीय विधायक को घेरा।  विधायक के संरक्षण में बिक रहा शराब- कामदा  शंखनाद रैली के दौरान मंचीय उद्बोधन में पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री कामदा जोल्हे ने वर्तमान विधायक को आड़े हाथों लिया। कामदा जोल्हे ने कहा कि लुट खसोट और भ्रष्टाचार का विकास उत्तरी जांगडे ने किया। पटवारी सचिव और सभी इन दिनों भ्रष्ट्राचार में लिप्त हैं। शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग सभी में जमकर वसुली की जा रही है। जनता को प्रताडि़त किया जा रहा है। जानबूझकर विधानसभा क्षेत्र के 42000 किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित किया गया है। विधायक के संरक्षण में गांव गांव में शराब और कच्चा दारू बिक रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को गलत रास्ते में ले जाया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिला तो बना दिया गया है लेकिन जिले के लायक कोई व्यवस्था नही है। स्थानीय विधायक पुरी तरह से निष्क्रिय है। जिला चिकित्सालय में भी कोई सुविधा नहीं है। लबरी विधायक द्वारा केन्द्र सरकार के योजनाओं में भूमिपूजन किया जाता है और फीता काटा जाता है। विधायक के संरक्षण में किसानों के नाम पर फर्जी कर्जा चढ़ाया जाता है। इनके अलावा भी पूर्व विधायक द्वारा कई बातों पर प्रकाश डाला गया।

रमन सरकार ने किया है विकास- शमशेर सिंह

पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता ने रमन सरकार की तारिफ की और बताया कि कांग्रेस के कार्यकाल में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। स्थानीय विधायक के निष्क्रियता के बारे में भी पूर्व विधायक के द्वारा कई बातों के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया। इसके अलावा खेती किसानी छोडकर कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों को मंच के माध्यम से धन्यवाद भी पुर्व विधायक के द्वारा ज्ञापित किया गया। महासमुंद के चंदूलाल साहू बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में शामिल हुए ।

जहां पर अपने उद्बोधन के दौरान पूर्व सांसद ने स्व. अटल बिहारी जी को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बहुत भोले भाले हैं और इसी कारण से प्रदेश निर्माण की सौगात मिली थी। लेकिन इस प्रदेश में ऐसे ऐसे नेता भी हैं जो गंगाजल की झुठी कसम खाते हैं। शराबबंदी के नाम पर जनता को गुमराह करते हैं। नशामुक्ति के नाम पर धोखा देते हैं।

इसी क्रम में पूर्व सांसद से विधायक उत्तरी जांगडे पर जमकर प्रहार किया और कहा कि विधायक के संरक्षण में गांव गांव गली गली में शराब बिक रहा है। दुकानों में शराब के दो दो काउंटर लग रहे हैं। एक काउंटर सरकारी है और दूसरे काउंटर का पैसा सीधे नेताओं के पास जा रहा है।

समस्त कार्यकर्ताओं का आभार- मनोज जायसवाल

सारंगढ़ नगर मंडल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्पूर्ण नगर प्रांगणीय व्यवस्था नगर मंडल की टीम द्वारा की गई थी। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्ष और मुख्य वक्ता के अलावा पार्षद मयुरेश केशरवानी और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जवाहार नायक के द्वारा भी उ्दबोधन दिया गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news