सूरजपुर

भाजपा का बीएलए -2 प्रशिक्षण कार्यक्रम
30-Jul-2023 8:33 PM
भाजपा का बीएलए -2  प्रशिक्षण कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 30 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा प्रतापपुर के प्रतापपुर एवं जरही मंडल के  बीएलए  2 का प्रशिक्षण पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में 30 जुलाई को भाजपा कार्यालय प्रतापपुर में संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा मंडल प्रतापपुर एवं जरही के अध्यक्ष अक्षय तिवारी एवं राजकुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी प्रतापपुर गौरीशंकर अग्रवाल,जिला महामंत्री किसान मोर्चा सुनील गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष आजजा मोर्चा थउलाराम एवं समय दानी कार्यकर्ता प्रशांत तिवारी की उपस्थिति में हुआ। जिला संगठन के निर्देशानुसार जिला मंत्री अशोक सिंह द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित मतदान केंद्रों के बीएलए  2 प्रशिक्षण देकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रतापपुर में प्रतापपुर विधानसभा के दो मंडल जरही एवं प्रतापपुर के  मतदान केंद्रों बूथ लेवल एजेंट 2 को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित मतदाताओं का नाम जोडऩे काटे जाने एवं नाम पता सुधारने से संबंधित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं समय सीमा के अंदर बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क करके कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान मंडल महामंत्री जरही समय लाल मिश्रा, मंडल महामंत्री अवधेश पांडेय,मंडल उपाध्यक्ष सतीश पटेल,पूर्व मंडल महामंत्री प्रफुल्ल गुप्ता, गोपाल शरण सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेसाम अंसारी,हिफाजत हसन,आईटी सेल संयोजक विक्रम नामदेव,भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विक्रम प्रताप सिंह,भाजयुमो अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप,कोमल देव पाण्डेय,वेद कुमार गुप्ता,अरुण गुप्ता,शैलेंद्र गुप्ता,अनिल तिवारी,आलम साय राजवाड़े,बिरेंद्र तिवारी सुजीत कुमार पैकरा,सूरज राजवाड़े, प्रेम साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news