सूरजपुर

गांवों का दौरा कर भूपेश सरकार की उपलब्धियां बता रहे कांग्रेसी
30-Jul-2023 8:35 PM
गांवों का दौरा कर भूपेश सरकार की उपलब्धियां बता रहे कांग्रेसी

जनता की समस्याओं का कर रहे हैं निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 30 जुलाई।
जनपद पंचायत  प्रतापपुर के युवा जनपद अध्यक्ष जगत लाल, आदिवासी कांग्रेस जिला बलरामपुर के जिला उपाध्यक्ष रामदेव जगते, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संभागीय अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम ने प्रतापपुर  विधानसभा के वाड्रफनगर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत में दौरा कर जनता की समस्याओं अवगत हुए एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया ।

गत दिवस प्रतापपुर विधानसभा के विभिन्न ग्राम  पंचायतों का  दौरा किया, जिसमें मुरकोल  स्याही मोड गोंदला वीरेंद्रनगर बसंतपुर आदि, गांवों का   दौरा कर जनता से सीधे रूबरू होते हुए जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई अधिकारियों को फोन करके जनता की समस्याओं का भी निराकरण कराया।

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर  छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने  का संकल्प लिया। ग्राम पंचायतों में जनता की समस्याओं जैसे राशन कार्ड, निराश्रित विधवा पेंशन आदि पर जोर देते हुए सीधे जनता तक पहुंचाने की बात कही।

कार्यक्रम में  आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष वाड्रफनगर विद्याचरण टेकाम, कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता शिवब्रत सिंह,युवा नेता दीपक रवि सहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ग्रामीण शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news