महासमुन्द

सशिमं सरायपाली में विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली, प्रश्नमंच प्रतियोगिता
05-Aug-2023 2:07 PM
सशिमं सरायपाली में विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली, प्रश्नमंच प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 अगस्त। समलेश्वरी बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्य विद्यालय सरायपाली में डॉ. प्रफुल्लचन्द्र राय के जन्म दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी रंगोली प्रतियोगिता तथा प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय हाई स्कूल झिलमिला के व्याख्याता आर. के नायक, अध्यक्षता शासकीय पूर्व माध्यमिक, शाला झिलमिला के शिक्षक विजय नाथ पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शापूर्व माध्य. विद्यालय झिलमिला की शिक्षिका सुरेन्दी प्रधान, स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य कामता प्रसाद साहू उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पश्चात विद्यालय के विज्ञान प्रमुख आचार्या द्वय प्रियंका श्रीवास एवं सुनीता भोई के मार्गदर्शन में रंगोली प्रतियोगिता, प्रतिमा मिश्रा के निर्देशन में सेमीनार प्रतियोगिता, कुसुमलता पटेल के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता तथा आचार्य रूण साहू के मार्गदर्शन में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उपरोक्त प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य त्रिलोचन कर ने जानकारी दी कि तरुण वर्ग से सत्यम बारीक एवं श्रवण, रंगोली प्रतियोगिता में तरूण वर्ग में अल्का कर एवं गीता पटेल प्रथम स्थान, किशोर वर्ग रिया साहू, प्रथम बाल वर्ग में श्रुति एवं भूमिका विश्वकर्मा प्रथम स्थान, शिशु वर्ग में श्वेता, रीनु, नव्या एवं हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बच्चों के मध्य भाषण प्रतियोगिता में अक्षय मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इसी तरह सेमीनार प्रतियोगिता में काजल साहू एवं नियति साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार्ट प्रतियोगिता में रोशनी प्रधान प्रथम स्थान, देवराज पटेल एवं आकाश बारीक द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में सदैव आगे बढऩे हेतु प्रेरित किया और कहा कि वर्तमान युग विज्ञान की प्रगति से ही देश की प्रगति है। अंत में आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य रमेश प्रधान ने किया।

उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने में आचार्य श्रीधर सतपथी, अमृत मिश्रा, उत्तम बारीक, घनश्याम पटेल, नितिन साव, राकेश नायक, रोहन भोई, सहित शांति सलूजा, सुनीता पण्डा, शिखा गोस्वामी, पदमावती गोस्वामी, पूर्णिमा साहू, फकीर यादव आदि आचार्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन गोवर्धन प्रधान ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news