महासमुन्द

सफाई मित्रों के साथ महासमुंद पालिकाध्यक्ष ने किया भोज
05-Aug-2023 2:40 PM
सफाई मित्रों के साथ महासमुंद पालिकाध्यक्ष ने किया भोज

महासमुंद,5 अगस्त। नगर पालिका परिषद में एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में सफ ाई मित्रों के लिए भोज का आयोजन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने स्वयं भी सभी सफाई मित्रों के साथ भोजन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने टाऊन हॉल में नगर पालिका के सब से महत्वपूर्ण अंग माने जाने वाले सफाई मित्र जो डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओं और टिप्पर आदि कचरा कलेक्शन कार्य में लगे पुरुषों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें इस भोज में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि आप सभी नगर पालिका का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर एक दिन शहर का कचरा नहीं उठाया जाता है, तो चारों ओर गंदगी पसर जाता है। 

शहर के 80 हजार आबादी को बेहतर सफाई व्यवस्था देने आप सभी की बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है जिसे आप पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इस लिए सभी सम्मान के पात्र हैं। भोज के बाद पालिकाध्यक्ष श्रीमती महिलांग महिला सफाई मित्रों के साथ कका जिंदा है गीत पर जमकर थिरकीं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news