महासमुन्द

मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा का धरना
05-Aug-2023 2:56 PM
मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अगस्त।
विभिन्न मांगों व मुद्दों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने कल भाजपा कार्यालय के समक्ष 1 दिनी धरना दिया तथा कांग्रेस सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। धरना के बाद रैली की शक्ल में भाजपाई कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां पूर्व में मौजूद पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। चूंकि कल सुबह से ही रिमझिम बारिश चल रही थी। फलस्वरूप धरना व रैली में संख्या कम थी। कलेक्टोरेट में सौंपे ज्ञापन में अमानक खाद के विरूद्ध कार्रवाई, फसल क्षतिपूर्ति, किसान आत्महत्या में मुआवजे की मांग शामिल थी। धरना के दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, नगर पंचायत तुमगांव अध्यक्ष राकेश चंद्राकर,महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, मोती साहू, पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, सतपाल छाबड़ा, नवीन कालिया, प्रेम चंद्राकर,मूलचंद साहू, उपाध्यक्ष संजय मालवे सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news