महासमुन्द

पूर्वेश-आदित्य प्रथम, आर्यन-दिव्य द्वितीय
09-Aug-2023 2:37 PM
 पूर्वेश-आदित्य प्रथम, आर्यन-दिव्य द्वितीय

इन्टैक के राष्ट्रीय विरासत क्वीज स्पर्धा में सौ बच्चों ने हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अगस्त।
भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टैक विरासत एवं शिक्षा संचार नई दिल्ली व महासमुंद अध्याय द्वारा राज्य संयोजक अरविन्द मिश्र के मार्गदर्शन में स्कूली विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय विरासत क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों स्थानीय बरोण्डाबाजार रोड स्थित वनरक्षक प्रशिक्षण केन्द्र वन विद्यालय के व्याख्यान कक्ष में आहुत हुआ। जिसमें आमंत्रित 10 विद्यालयों के कक्षा 7 वीं से 10 वीं तक अध्ययनरत 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 

स्थानीय महर्षि विद्यालय के प्राचार्य आर के तिवारी एवं प्रभारी शिक्षिका वर्षा सोनी केमार्गदर्शन में छात्र पूर्वेश विशाल हरदे एवं आदित्य साहू की टीम ने कड़ी स्पर्धा के बीच प्रथम विजेता के रूप में राज्य स्तर के क्वीज में भाग लेने हेतु अपना स्थान बनाया। द्वितीय स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय के छात्र आर्यन ग्रहचार्य एवं दिव्य चन्द्राकर की टीम रही।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि वनमंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल महासमुंद पंकज राजपूत आई एफ एस थे। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रेरक,सुरुचिकर व शिक्षकीय अंदाज में संबोधित हुए कहा कि आप देश के भविष्य हैं। जीवन में अच्छा करना है। हर माता-पिता अपने बच्चों से अच्छा करने की आकांक्षा रखते हैं। इसके लिए सक्षम बनना, लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करना, अनुशासित रहना, सबका भला करना, सुख.दुख मेंअपना परिवार व आस.पड़ोस का खयाल रखना, सामाजिक संवाद बनाये रखना, सामाजिक जिम्मेदारी निभाना आवश्यक है।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान प्रतिभागी बच्चों को शामिल करते हुए अच्छा बनने के लिये कई अहम सवाल पूछे। बच्चों के सटीक जवाब से सभी प्रसन्न नजर आये। श्री राजपूत ने कहा कि अपने देश की माटी व संस्कृति को भूलें नहीं। इसके लिए इन्टैक अच्छा कार्य कर रही है।

अध्यक्षता कर रहे राज्य अध्याय सह.संयोजक राजेन्द्र चाण्डक ने इन्टैक व क्वीज संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। महासमुंद अध्याय संयोजक दाऊलाल चन्दाकर ने स्वागत भाषण दिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन सारंगढ़ सराईपाली के संयोजक यशवंत चौधरी व सभा का संचालन सह-संयोजक राजेश्वर खरे ने किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व अपर्णा भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वन विद्यालय से वन परिक्षेत्राधिकारी राकेश परिहार, वन रक्षक किशनलाल साहू व अन्य स्टाफ, प्रभारी शिक्षक-शिक्षिका रेखराज चन्द्राकर,नारायण चन्द्राकर, शिवकुमार कन्नौजे  सरस्वती विद्यामंदिर,दामिनी वैष्णव, सुषमा साहू वृन्दावन विद्यालय, सीमा ध्रुव, उमा दीवान श्याम विद्यामंदिर, मुरलीधर पटेल स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम, हर्ष परमार, मनीषा कन्नौजे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम, टीआर चन्द्राकर, जितेन्द्र चन्द्राकर, हूकेश्वरी निषाद केन्द्रीय विद्यालय, दीपक ठाकुर चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल, अनीता साहू शास.आशीबाई गोलछा कन्या उच्च. मा. विद्यालय, लोकेश साहू देव संस्कृति विद्यालय, इन्टैक के आजीवन सदस्य मानकलाल चन्द्राकर, प्रमोद कन्नौजे, मानक नामदेव, नरेश साहू दिशा नाट्य मंच,उत्तम दुबे व अन्य पालक उपस्थित रहे। 

आखिर में इन्टैक के पदाधिकारी व सदस्यों ने विजित छात्रों व प्रभारी शिक्षिका का गुलदस्ता से सम्मान किया। इन्टैक के इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों के प्रति सह संयोजक राजेश्वर खरे ने आभार व्यक्त किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news