महासमुन्द
महासमुंद,9अगस्त। राहुल गांधी की सांसद सदस्यता बहाल होने पर महासमुंद नगर पालिका के उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है पर हार नहीं सकता। बीजेपी के विधायक ने वायानाड के भाषण पर कोर्ट का सहारा लिया और गुजरात के न्यायालय ने राहुल गांधी को 2 साल सुनाकर सांसद पद से अयोग्य करार दिया। लोकसभा के सदस्यता समाप्त करने के पश्चात उन्हें सरकारी आवास से भी तुरंत बेदखल किया गया। राहुल गांधी की सदस्या महज 24 घंटे में खत्म कर दी। लेकिन राहुल गांधी देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश की आम जनता की आवाज उठा रहे हैं। लेकिन अहंकार से ग्रस्त मोदी सत्ता हर उस आवाज को दबा देना चाहती है, जो उसे आइना दिखाती हो।
मोदी सत्ता को झूठ पसंद है, नफरत पसंद है। अब संसद में राहुल गांधी की आवाज के साथ वे सवाल फिर से गूंजेंगे, जिनका जवाब देने से मोदी सत्ता भाग रही है।