महासमुन्द

कार से गांजा तस्करी, दो गिरफ्तार
10-Aug-2023 2:48 PM
कार से गांजा तस्करी, दो गिरफ्तार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 अगस्त। कोमाखान पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में कार से 60 किलो ग्राम गांजा तस्करी करते दो 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस से बचने के फिराक में तेज वाहन चलाते हुए कार से नियंत्रण खो दिया और कार एक खेत में जा घुसी।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद को 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजे का बड़ा खेप एक टाटा अल्ट्रोज वाहन में ओडिशा से महासमुंद होते हुये रायपुर की ओर जाने वाली है। इस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक धमेंद्र सिंह ने थाना कोमाखान प्रभारी को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

कहा कि ओडिशा प्रांत की ओर से महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर जारी रखें।

कोमाखान पुलिस की राटापाली ग्राम नर्रा के पास घेराबंदी कर जांच जारी थी कि खरियार रोड ओडिशा की तरफ  से एक सफेद रंग की टाटा अल्ट्रोज वाहन आते दिखी। पुलिस को देख वाहन चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी और उनकी कार अनियंत्रित होकर एक खेत में जा घुसी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम मनीष साहू उम्र 30 वर्ष टिकरापारा रायपुर तथा पीयुष पांडे उम्र 22 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती रायपुर बताया।

इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डिक्की में 3 नग बोरी मिला जिसमें 60 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

आरोपियों ने 2 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरीयों में 25-25 किलों ग्राम, एक गुलाबी रंग की प्लास्टिक बोरी में 10 किलो ग्राम कुल ं कुल 60 किलो गांजा रखा था। मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 60 किलो ग्राम गांजा कीमती 15 लाख रुपए, टाटा अल्ट्रोज वाहन कीमती 5 लाख रुपए को बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने ओडि़शा से खरीदकर गांजे की खेप रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचाना बताया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कोमाखान में धारा 20ख एनडीपीएस के तहत् कार्रवाई की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news