महासमुन्द

विश्व संगीति में स्थानीय बौद्ध समाज की उपेक्षा क्यों-चोपड़ा
09-Sep-2023 2:27 PM
विश्व संगीति में स्थानीय बौद्ध समाज की उपेक्षा क्यों-चोपड़ा

महासमुंद, 9 सितंबर। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. विमल चोपड़ा ने सिरपुर में चल रहे विश्व संगीति कार्यक्रम में स्थानीय बौद्ध  समाज एवं सिरपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की निंदा करते हुए इस शासकीय कार्यक्रम के कांग्रेसीकरण पर आपत्ति की है। उनका कहना है कि चुनाव आचार संहिता के पहले कांग्रेस शासन द्वारा पांच करोड़ की राशि को विश्व संगीति के नाम पर खर्च कर भयंकर बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 

डॉ. चोपड़ा ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ के बौध्द समाज के साथ साथ महासमुंद के स्थानीय बौद्ध समाज एवं उनके प्रमुखों की उपेक्षा की जा रही है। यहां तक कि उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण तक नहीं दिया गया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विनोद सेवन लाल चन्द्राकर, खाटू जी मंदिर के सेवक श्याम चौहान का नाम होना स्पष्ट करता है कि सिरपुर के पर्यटन या बौद्ध समाज के विचारों के प्रसार की बजाय कांग्रेस के प्रसार एवं भ्रष्टाचार की नयी श्रृंखला के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news