महासमुन्द

भाजपा का प्रदेश स्तरीय परिवर्तन का आगमन 24 को महासमुंद में
10-Sep-2023 3:06 PM
भाजपा का प्रदेश स्तरीय परिवर्तन का आगमन 24 को महासमुंद में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10सितंबर।
आगामी 24 सितंबर को भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा का महासमुंद आगमन होगा। पूर्व प्रदेश मंत्री,बस्तर भाजपा सह प्रभारी परिवर्तन यात्रा रायपुर संभाग सहप्रभारी निरंजन सिन्हा,पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में परिवर्तन यात्रा की तैयारी और व्यवस्था को लेकर बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। परिवर्तन यात्रा के रायुपर संभाग सहप्रभारी निरंजन सिन्हा ने बताया कि भाजपा आगामी 16 सितंबर से प्रदेश में 2 स्थानों से परिवर्तन यात्रा का शंखनाद करने जा रही है। 

महासमुंद जिले में पहुंचने वाली परिवर्तन यात्रा की जानकारी देते हुए श्री सिन्हा ने बताया कि 24 सितंबर को परिवर्तन यात्रा जिले में पहुंचेगी और हाईस्कूल मैदान में आम सभा के बाद यात्रा खल्लारी विधानसभा के लिए 15 हजार कार्यकर्ताओं सहित नागरिकों प्रस्थान करेगी। 
यात्रा की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव करेंगे। समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। सभी पदाधिकारियों ने महासमुंद, बागबाहरा विधान सभाओं में होने वाली आम सभा तेंदुकोना और पिथौरा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

 कार्यक्रम को प्रदेश के वक्ता संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के संंयोजक चन्द्रहास चंद्राकर ने कहा है कि यह यात्रा प्रदेश संदीप दीवान, तुमगांव के अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर के नेतृत्व में होगी। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा,

निरंजना शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली, पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर, वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल का मार्गदर्शन मिलेगा।

 महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, पार्षद महेंद्र जैन, मीना वर्मा, सन्दीप घोष, देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, गोपाल वर्मा, प्रकाश शर्मा, हिमांशु चन्द्राकर, महेंद्र जैन के साथ भाजपा कार्यकार्ता मोटर साइकिल यात्रा के साथ चलेंगे। 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे हाई स्कूल मैदान में होने वाली सभा को लेकर तैयारियां जारी है।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news