महासमुन्द

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम-डॉ. रश्मि
10-Sep-2023 3:51 PM
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम-डॉ. रश्मि

महासमुंद, 10 सितंबर। कांग्रेस कमेटी के महासमुंद के जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मना रहे हैं। देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रीयता, धर्मनिरपेक्षता, सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर आई है। देश चलाने वाला दल आम आदमी की जरूरत, शिक्षा, रोजगार जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों को पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहा है, तब कांग्रेस जैसी जन सरोकार वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनीतिक कर्तव्य हो गया है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए भारत जोड़ो जैसे अभियान चलाएं। भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य था।

मालूम हो कि पिछले साल 7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा 4081 किलोमीटर है। यह यात्रा अनेक राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों तथा 76 लोकसभा क्षेत्र की 136 दिनों तक की यात्रा थी।

      डॉ. रश्मि चंद्राकर ने इस यात्रा को देशवासियों के जख्मों पर मरहम कहा है। इनका कहना है कि लोग राहुल गांधी से मिलने के लिए उतावले रहते थे। हजारों लोग पैदल रास्ते तथा रास्ते में घरों की छत पर खड़े होकर स्वागत करने को खड़े रहते थे यह राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति लोगों के प्यार और समर्पण की अभिव्यक्ति थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news