कोण्डागांव

एसडीएम-एसडीओपी ने ओडिशा सीमा मार्ग का किया निरीक्षण
12-Oct-2023 9:09 PM
एसडीएम-एसडीओपी ने ओडिशा सीमा मार्ग का किया निरीक्षण

गम्हरी व कोंदकेरा चेक पोस्ट का भी लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 12 अक्टूबर। एसडीएम एवं एसडीओपी द्वारा रात में ओडिशा सीमा मार्ग पर  निरीक्षण किया गया, वहीं  गम्हरी एवं कोंदकेरा चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया।

जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए अंतरराज्यीय सीमा एवं अंतर जिला सीमाओं पर सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 10 चेक पोस्टों का निर्माण किया गया है। जिसमें 5 केशकाल, 3 कोण्डागांव एवं 2 नारायणपुर विधानसभा में लगाये गये हैं। जिनका सतत रूप से उडऩदस्ता दलों के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके लिए जिले में सात उडऩदस्ता दलों का गठन किया गया है। जिसमें 3 केशकाल, 3 कोण्डागांव एवं 1 दल नारायणपुर विधानसभा के लिए बनाया गया है। 

मंगलवार को केशकाल एवं रिटर्निंग अधिकारी शंकरलाल सिन्हा तथा एसडीओपी भूपत सिंह द्वारा मध्य रात्रि 12 बजे ओडिशा की अंतरराज्यीय सीमा पर लगाये गये गम्हरी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया, जहां सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।   इसके अतिरिक्त दल द्वारा रात्रि 2 बजे ओडिशा सीमा पर लगाये गये कोंदकेरा चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया एवं इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में निर्वाचन को लेकर की गयी व्यवस्थाओं की भी दल द्वारा जांच की गई। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news