कोण्डागांव

पर्यावरण सुरक्षा के लिए मिनी मैराथन
14-May-2024 10:37 PM
पर्यावरण सुरक्षा के लिए मिनी मैराथन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 14 मई। मंगलवार को सामरिक मुख्यालय, 41वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा पर्यावरण के लिए मिशन लाइफस्टाइल (जीवन) के अन्तर्गत सेनानी 41 वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में कोडागाँव में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।

मिनी मैराथन में समस्त पदाधिकारियों के द्वारा बढ़-चढक़र भाग लिया गया। यह आयोजन आम जनता में स्वस्थ जीवन हेतु सक्रिय जीवन शैली अपनाने व जागरूगता बढ़ाने हेतु किया गया। अन्त में द्वितीय कमान 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा, सरकार की मुहिम पर्यावरण के लिए मिशन लाइफस्टाइल (जीवन) के महत्व की जानकारी दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news