रायपुर

मुंशी के घर से पायल, नगदी चुराने वाला गिरफ्तार
22-Oct-2023 8:34 PM
मुंशी के घर से  पायल, नगदी चुराने वाला गिरफ्तार

रायपुर, 22 अक्टूबर। मुनगी निवासी कृषि उपज मंडी के बाबू के सूने मकान में चोरी करने वाले भानू प्रताप वर्मा को  गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ईश्वर लाल सोनी ने  मुनगी कालोनी में रहता है। और ग्राम तुलसी स्थित कृषि उपज मंडी में मुंशी का काम करता है। वह  19 तारीख की शाम काम करने गया था तथा उसकी पत्नि घर में अकेली थी। वह महिला  रात करीब 11:00 बजे कालोनी में दुर्गा पंडाल के पास जस गीत झांकी देखने गयी थी। 12:00 बजे घर लौटीदेखी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदरनआलमारी का ताला टूटा और उसमें रखा एक जोडी चांदी का पायल एवं नगदी नहीं थी। कोई अज्ञात चोर  चोरी कर ले गया था। इस पर  मंदिर हसौद पुलिस  धारा 457, 380 भादवि. का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।  मुखबीर की मदद से चोरी  में संलिप्त भानू प्रताप वर्मा (25) निवासी मुनगी को पकडक़र प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी स्वीकारी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news