रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मई। कल राजधानी में मौसम खुल जाएगा, लेकिन प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या छीटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश में दो से तीन पश्चिमी विक्षोप सक्रिय हैं। इनकी वजह से 11 जून के बाद फिर से बारिश के इलाके बढ़ेंगे। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं।
तेज हवा भी चल रही है। पिछले 24 घंटे से दिन और रात का तापमान सामान्य 4 से 5 डिग्री तक कम है। पारा कम होने के कारण ही दिन में गर्मी से राहत है। रात में भी उमस परेशान नहीं कर रही। अगले 48 घंटों के बाद ही तापमान में बढ़ोतरी होगी।सिस्टम के असर से ही छत्तीसगढ़ का मौसम बदला
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक चक्रवाती तूफान उत्तर-पूर्व राजस्थान और आसपास के इलाके सक्रिय है। इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से यूपी, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल से असम तक फैली है।
एक सिस्टम राजस्थान से मप्र, महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक फैला है। इन तीनों सिस्टम के असर से ही छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार से मौसम साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। उसके बाद ही प्रदेश में गर्मी लोगों को परेशान करेगी।