बेमेतरा

दीवार गिरी, महिला की दबने से मौत, 2 घायल
23-Oct-2023 3:33 PM
दीवार गिरी, महिला की  दबने से मौत, 2 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 23 अक्टूबर।
थानखम्हरिया में दीवार गिरने से एक महिला की दबने से मौत हो गई। हादसे में दो अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं। घायल एक महिला को  जिला अस्पताल से रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

मृतक महिला गीता सिन्हा कबीरधाम जिले के ग्राम पैलीपार की निवासी थी, जो मजदूरी करने के लिए थानखम्हरिया आई थीं।
मिली जानकारी के अनुसार थानखम्हरिया के खम्हन साहू के मकान में रविवार की सुबह दीवार गिरने के बाद गीता सिन्हा पति पुरानिक सिन्हा (34) एवं दो अन्य महिलाओं को थानखम्हरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर हालत में पहुंची महिला की उपचार के दौरान जिला अस्तपाल में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजा, जहां पर पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

बताया गया कि हादसे का शिकार हुई तीन महिलाओं में दो मजदूर व एक मकान मालिक के परिवार की हंै। काम के दौरान मजदूरों के लिए चाय लेकर आई खम्हन की पत्नी हादसे में घायल हुई हंै।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news