कोण्डागांव

लता उसेंडी का जनसम्पर्क, ग्रामीण कर रहे भाजपा में प्रवेश
03-Nov-2023 10:34 PM
लता उसेंडी का जनसम्पर्क, ग्रामीण कर रहे भाजपा में प्रवेश

कोंडागांव, 3 नवंबर। भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी धुंआधार जन सम्पर्क अभियान कर आम लोगों तक पहुंच कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में लगी है तो वहीं भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी गाँव गाँव पहुंच कर ड़ोर टू डोर जनसम्पर्क कर भाजपा का प्रचार कर रहे हैं।  लता उसेंडी के जनसंपर्क अभियान में जहां ग्रामीण स्वत: आकर मिल रहे हैं, वहीं ग्राम के सैकड़ों युवा पार्टी भाजपा के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा  में प्रवेश कर रहे हैं।

आज   जनसम्पर्क के दौरान बम्हनी के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यक्रता जीतू राम बघेल, मानु राम, बघेल, कन्हैया लाल ,रैमती भाजपा में शामिल हुए तो वहीं उमरगांव से  सुरेश कुमार ,मंगतू पांडे, बासु मांडवी, विवेकानंद ,सत्तो बघेल ,शिव नेताम,संजय गावडे, लखीराम ,महेश्वर नेताम, चिरंजीवी नेताम, दलसाय पोयम, उपेंद्र पांडे,विनय पटेल, अनुज यादव ,बालचंद एव ग्राम कुरलूबहार के रपापारा ,नयापारा, बीच पारा के सखा राम, कमल ,निर्जन सहित सैकड़ों ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी के निवास स्थान पहुँच कर भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रत्याशी ने सभी नव प्रवेशियों का भाजपा पार्टी का गमछा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान सभी नव प्रवशियों ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news