कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 4 नवंबर। प्रचार प्रसार से समाप्ति से एक दिन पहले केशकाल विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम शनिवार को विशाल बाइक रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया है।
इस दौरान संतराम नेताम द्वारा केशकाल के रावणभाठा मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के पश्चात इस बाइक रैली का आगाज केशकाल, गौरगांव, कोरगांव, विश्रामपुरी होते हुए संतराम नेताम के गृहग्राम पलना में आकर समाप्त हुई। इस दौरान केशकाल, फरसगांव, बड़ेराजपुर एवं धनोरा क्षेत्र से लगभग 3,000 मोटरसाइकिल में 6,000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सन्तराम नेताम के समर्थन में राज्यसभा सासंद रंजीत रजन, कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी उपस्थित रहे।
संतराम नेताम लगातार दो बार से केशकाल विधानसभा के विधायक चुने जा चुके हैं। तीसरी बार जीत के लिए संतराम नेताम लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आम जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में मतदान तिथि से 3 दिन पहले शनिवार को विधायक संतराम नेताम ने विशाल बाइक रैली निकाल कर एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया है।
संतराम नेताम ने कहा कि जिस प्रकार से आज की बाइक रैली में समूचे केशकाल विधानसभा के प्रत्येक गांव से हमारे कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।