कोण्डागांव

पंडित नेहरू को किया याद
14-Nov-2023 8:26 PM
पंडित नेहरू को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 14 नवंबर।
केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 135 जयंती बाल दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। 

जीआर जांगड़े प्राचार्य के द्वारा पंडित नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया। उपस्थित छात्र छात्राओं तथा विद्यालयीन कर्मचारियों को श्री जांगड़े ने संबोधित करते हुए बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक स्वतंत्रता सेनानी,  सफल राजनीतिक नेता के अलावा अच्छे वक्ता , विचारक तथा लेखक भी थे। भारत के नवनिर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कृषि एवं औद्योगिक विकास करने के लिए पंचवर्षीय योजना बनाई। वे गुट निरपेक्ष आंदोलन के  पैरोकार थे । 

प्राथमिक कक्षा के छात्र छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा बंधा तालाब कोंडागांव के निकट स्थित शिव मंदिर का दर्शन किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुमार पात्र, आलम साय तिग्गा, अमित कुमार, जागृति सिन्हा, धनेश्वरी देवांगन, सौम्या मिश्रा, सृष्टि बोस, हिमानी पटेल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news