सूरजपुर

खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा
23-Dec-2023 8:26 PM
खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 23 जनवरी। पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एण्ड शिक्षा महाविद्यालय, मदनपुर सिलफिली, सूरजपुर द्वारा सत्र -2023-24 में 22 और 23 दिसंंबर को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल जैसे 200 मीटर बालक बालिका दौड़,100 मीटर बालक-बालिका दौड़, रिले रेस रस्सी दौड़ मटका दौड़, चम्मच दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, तवा फेंक, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, चेस और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बी. एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में खेल की जानकारी, खेल से उनके शारीरिक और को सुदृढ़ करना करना समूह कार्य को महत्व देना, प्रतियोगिता की भावना जागृत करना और शिक्षा में खेल के महत्व पर प्रकाश डालना था।

इन दो दिनों में विभिन्न खेलों को आयोजित किया गया और कार्यक्रम अपने उद्देश्य की प्राप्ति करते हुए संपन्न हुआ। शिक्षक और प्रशिक्षार्थियों द्वारा क्रिसमस सेलिब्रेशन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस कार्यक्रम में संस्था के सी.ई.ओ. राकेश तिवारी,बी.एड. प्रभारी  प्रीति सोनी,सभी सहा. प्राध्यपक संतोष कुमार रानाडे,  जयमाला सिंह,उपेंद्र कुमार रवि,अरूण कुमार दुबे, प्रियांशु यादव, किरण सिंह,  कंचन सिंह और निशा गुप्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news