दुर्ग

आईजी ने रवि उत्पल की गिरफ्तारी पर की पुरस्कार की घोषणा
08-Feb-2024 3:56 PM
आईजी ने रवि उत्पल की गिरफ्तारी पर की पुरस्कार की घोषणा

दुर्ग, 8 फरवरी। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज नेआरोपी रवि उत्पल की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार की घोषणा

की है।

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा थाना जामुल के अपराध क्रमांक 140/2022 धारा 4(क) घटना 12 अपै्रल 2022 एवं अपराध क्रमांक 226/2023 धारा 4,5,7,8 घटना दिनांक 23 जून 2023 जुआ एक्ट के अपराध में आरोपी रवि उत्पल (45) साल निवासी नेहरू नगर भिलाई थाना सुपेला एवं छावनी जिला दुर्ग से फरार है। पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के आदेश क्रमांक वपुज/दुर्ग/रीडर/01/2024, 02 फरवरी 2024 के माध्यम से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दस हजार का नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।

राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी देगा, गिरफ्तारी करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण के फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। उसे 25 हजार तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग का होगा। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. - 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 सम्पर्क कर सकते है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news