सरगुजा

सरगुजा संभाग से 5 खिलाड़ी होंगे राष्ट्रीय मिनीगोल्फ स्पर्धा में शामिल
01-Mar-2024 8:58 PM
सरगुजा संभाग से 5 खिलाड़ी होंगे राष्ट्रीय मिनीगोल्फ स्पर्धा में शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,1 मार्च।
9वें राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 2 से 6 मार्च तक नागपुर महाराष्ट्र में होने वाला है। जिसमें सरगुजा जिला मिनी गोल्फ संघ से पांच खिलाडिय़ों का चयन छत्तीसगढ़ टीम में हुआ, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
सरगुजा मिनी गोल्फ संघ से आकाश दुबे, रजत सिंह,प्रेरणा सिंह, प्रियंका पैंकरा एवं बृजदेव सिंह का चयन हुआ है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में मिनीगोल्फ खेल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है, साथ ही साथ अंत: विश्वविद्यालय स्तर प्रतियोगिता में संघ गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की मिनीगोल्फ टीम परचम लहरायाते हुए कई मेडल जीत चुके हैं। इसके 37वीं नेशनल गेम्स गोवा में सरगुजा जिला प्रतिनिधित्व करते हुए सरगुजा जिला का मान बढ़ाया है। 

इन खिलाडिय़ों को उत्साहवर्धन के लिए सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ के पदाधिकारी व सभी खिलाडिय़ों के सभी खेल प्रेमियों को बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news